फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Development of religious and cultural heritage gets new momentum in BJP government

Maharajganj News: भाजपा सरकार में धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर के विकास को मिली नई गति

Sun, 14 Jun 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Development of religious and cultural heritage gets new momentum in BJP government
लेहड़ा दुर्गा मं​दिर के विकास कार्यो का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री।
फरेंदा। लेहड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा का दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिर परिसर में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंदिर में पहुंच कर दर्शन व पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। जिसमें धर्मशाला निर्माण, घाट पर सीढ़ियों के निर्माण, गेट का निर्माण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन को नई गति मिली है। मंदिर प्रांगण का यह कायाकल्प न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को और सशक्त करेगा बल्कि क्षेत्र के पर्यटन, रोजगार एवं विकास को भी नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, नितेश मिश्रा, ग्राम प्रधान रमेश अग्रहरी, गुलाब चौरसिया, सतरजीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed