फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Details of fake teachers sought on the format

Maharajganj News: प्रारूप पर फर्जी शिक्षकों का ब्यौरा तलब

Tue, 10 Mar 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Details of fake teachers sought on the format
महराजगंज। कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाकर बर्खास्त होने वाले शिक्षकों की मुश्किल बढ़ने वाली है। शिक्षा निदेशालय के साथ-साथ राज्य अपर सचिव ने प्रोफार्मा (प्रारूप) जारी कर बेसिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जनपद में 2016 से लेकर 2025 तक 22 शिक्षकों पर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज पर नौकरी करने का आरोप सिद्ध हुआ। जिसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया। इन सभी शिक्षकों पर 2024 व 2025 में सदर कोतवाली में धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत कराया गया लेकिन कोतवाली पुलिस कुछ करती इससे पहले बर्खास्त शिक्षकों ने कोर्ट चले गए। इससे पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारूप पर बर्खास्त शिक्षकों का ब्यौरा शासन व शिक्षा निदेशालय ने इसीलिए तलब किया है कि कोर्ट में चल रहे मामलों में विभाग की पैरवी इन प्रारूप प्रपत्रों के आधार पर मजबती से हो सके। रिपोर्ट मांगे जाने के बाद विभागीय कर्मचारी पुराने प्रपत्रों को खंगालने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी अभिलेख के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी करने वाले बर्खास्त शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी गई है। संबंधित प्रारूप पर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed