{"_id":"6337398639d3a718df4d18bc","slug":"deputy-chief-minister-inspected-the-district-hospital-in-13-minutes-maharajganj-news-gkp45238414","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री ने 13 मिनट में किया जिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री ने 13 मिनट में किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रजिस्टर की जांच करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
उपमुख्यमंत्री ने 13 मिनट में किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
महराजगंज। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का महज 13 मिनट में निरीक्षण करके चले गए। शाम 5:15 बजे निरीक्षण शुरू किए और 5:28 बजे चले गए। अस्पताल को बेहतर दिखाने के लिए तैयारियों की हालात यह थी कि अस्पताल की सीढ़ी पर एक कर्मी कूड़ेदान को हटा रहा था तो दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री सीएमएस कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे।
शुक्रवार को 5:15 बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जिला अस्पताल पहुंचे तो डीएम सत्येंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वह सीधे इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। उन्होंने आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज के बारे में जानकारी ली। आगे बढ़ने पर वार्ड में ठगई मिले, उनसे उन्होंने पूछा कि क्या परेशानी है? ठगई ने बताया कोई परेशानी नहीं है। नौतनवां के जगदीश ने बताया कि साहब ब्लड प्रेसर बढ़ने के कारण भर्ती हुआ हूं। इमरजेंसी वार्ड के पास स्ट्रेचर पर लेटी हुई विमलावती देवी निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द के करीब जाकर उपमुख्यमंत्री ने पूछा कोई परेशानी तो नहीं हो रही है?
पास में खड़े मरीज के नाती विकास कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से आया हूं। कोई बेहतर ढंग से देखता नहीं है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने त्वरित बेहतर सुविधा देने का निर्देश दिया। सीएमएस के कार्यालय कक्ष में उपस्थिति पंजिका की उन्होंने जांच की। उपमुख्यमंत्री ने यहां सभी अधिकारियों से अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गैलरी में भरे रहे तीमारदार
अस्पताल में हमेशा बेतरतीब ढंग से बरामदे में बैठने वाले तीमारदारों को अधिकारियों ने एक स्थान पर गैलरी में रहने के लिए कह दिया था। तीमारदार एक स्थान पर निरीक्षण होने तक रुके रहे।