फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demonstration was held alleging that a teenager was implicated in a drug case.

Maharajganj News: नशीली दवा के मामले में किशोर को फंसाने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Wed, 27 Dec 2023 09:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 27 Dec 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration was held alleging that a teenager was implicated in a drug case.
सिसवां के गोपाल नगर कस्बे में नशीली दवा के मामले मे पुलिस पर बेकसूर को फंसाने का आरोप लगा कर वि
सिसवा बाजार। बुधवार को कस्बे में गोपालनगर में लोगों ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। नशीली दवा बरामदगी मामले में किशोर को फंसाने का आरोप लगाकर पुलिस के कार्य प्रणाली की निंदा की। लोगों ने कहा कि पुलिस ने बेकसूर को फंसाया है। निर्दोष पर कार्रवाई उचित नहीं है। करीब एक घंटे प्रदर्शन के बाद अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर प्रदर्शन बंद हुआ। उन्होंने कहा कि किसी निर्दाेष पर कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन

सिसवा नगर के गोपाल नगर में बीते दिनों एसओजी व स्वाट टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर 1500 नशीला इंजेक्शन पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने इसमें शामिल अभियुक्तों के साथ एक दुकान पर चाय पानी लाने वाले नाबलिग को भी मुल्जिम बनाया है, जिससे लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मनाथ खरवार, अमरेंद्र सिंह व आशीष सिंह के नेतृत्व में शनिवार को सुबह नगर के सैकड़ों महिला पुरुष हाथ में स्लोगन लिखे तख्ती लेकर गोपाल नगर चौराहे पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाबालिग के पिता ने बताया कि बेटा बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसकी उम्र 17 साल छह माह है उसे भी पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

धर्मनाथ खरवार ने बताया कि सिसवा एवं महाराजगंज में नशीली दवाओं का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। प्रशासन द्वारा पकड़ा भी जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक लीपापोती के कारण यह धंधा फल फूल रहा है। बीते शनिवार की रात सिसवा के गोपाल नगर में एसओजी व स्वाट टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि एफआईआर में दवा ढोने वाली गाड़ी व स्थान को बदल दिया और उस दवा की दुकान पर काम करने वाले चाय पानी लाने वाले एक नाबालिग को भी मुल्जिम बना दिया गया है। अमरेंद्र मल्ल का कहना है कि नगर के सैकड़ों महिला पुरुष का प्रदर्शन इस बात का गवाह है कि पुलिसिया खेल का शिकार उस नाबालिग को भी बनाया गया है। वाहन से उतरते दवा का रिकार्ड सीसीटीवी में कैद है। एक घंटे के प्रदर्शन के बाद प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने मोबाइल के जरिए पारदर्शी जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हो गया।


सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड के बाद भी स्थान बदला
सिसवा कस्बे के गोपालनगर में दवा की दुकान पर छापेमारी की घटना को पूरी तरह बदल दिया गया। सारा मामला आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। रात में थाने पर मामले को मैनेज करने का भी खेल चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शनिवार की शाम 7:30 बजे के करीब गोपालनगर स्थित मेडिकल स्टोर पर एक चार पहिया वाहन रुकी उसमें से चार बैग दवा उतारा गया और जैसे ही वाहन आगे बढ़ी तभी दुकान के चारों तरफ मौजूद एसओजी व स्वाट की टीम अचानक दुकान पर पहुंच गई और बैग में रखी सारी दवा और दुकान पर बैठे चार लोगों को अपनी गाड़ी बैठा कर थाने लेकर चली गई। सुबह तक दर्ज प्राथमिकी में चार पहिया वाहन और दुकान का कोई जिक्र नहीं किया गया और दवा की चार बैग की जगह सिर्फ एक बैग दिखाया गया जो नगर के लोगों में चर्चा का विषय है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed