फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demonstration of Kotedars demanding increase in honorarium

Maharajganj News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कोटेदारों का प्रदर्शन

Fri, 18 Oct 2024 05:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Oct 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Kotedars demanding increase in honorarium
महराजगंज। जिले के कोटेदारों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पौहारी शरण के अगुवाई में कोटेदार एकत्रित हुए। कलक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश के कोटेदारों द्वारा प्रधानमंत्री के अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कोटेदारों ने कोरोना काल में अपने व अपने परिवार के जीवन की परवाह न करते हुए सरकार के दिशा निर्देश में ई-पास मशीन से ईमानदारी के साथ वितरण किया गया, जिसकी सराहना पूरे भारत में की गई। प्रदेश कोटेदार सरकार के निर्देशानुसार वितरण करते हैं। प्रदेश के कोटेदार को लाभांश 90 रुपये प्रति क्विंटल ही मिलता है। दूसरे प्रदेश में जैसे हरियाणा, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान व दिल्ली की तरह कमीशन और मानदेय लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अशोक सिंह, राजेश तिवारी, राजेंद्र सोनी, रमेश गोंड, अनिल पटेल, रमेश यादव, परमहंस, विजय भास्कर, शेषनाथ, उदयभान, ईश्वर चंद पटेल, रामप्रीत, सरफुद्दीन, राजकुमार मौजूद रहे।


चार को जवाहर भवन का घेराव करेंगे कोटेदार
कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष पौहारी शरण ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई को देखते हुए अन्य प्रदेश की तरह कोटेदारों को मानदेय दे, जिससे कोटेदार के परिवारों का भरण-पोषण सुचारू रूप से हो सके। अगर प्रदेश सरकार कोटेदारों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो चार दिसंबर को लखनऊ के जवाहर भवन का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed