{"_id":"67fe807d3a60e6429f0bd6d8","slug":"demonstration-for-basic-amenities-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-146989-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन
Tue, 15 Apr 2025 09:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में स्थित सोहगीबरवा बाजार टोले पर ग्रामीणों ने मंगलवार को मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग पूरा होने तक धरना-प्रदर्शन करने के लिए जिम्मेदारों को चेतावनी दी। ग्रामीणों के सहयोग में कुछ राजनीतिक दल भी धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।
ग्रामीण निजामुद्दीन, फारुख, भागवत मुसहर, पारस कुशवाहा, ओमप्रकाश, राजेश गुप्ता, गोपाल कुशवाहा, तैयब आदि ने बताया कि सोहगीबरवा के साथ ही शिकारपुर, भोतहा और कुशीनगर जिले के भी कई गांव नारायणी नदी और सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां पर निवास करने वाले लोगों के लिए काफी दुश्वारियों से होकर गुजरना पड़ता है।
सबसे अधिक दिक्कत तो बरसात के दिनों में होती है। क्योंकि पहाड़ों पर बारिश के चलते नदी उफान पर हो जाती है। फिर पूरा गांव बाढ़ के पानी से घिर जाता है। यहां पर रहने वाले लोगों के लिए सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा की बहुत जरूरी है जो वर्तमान में बदहाल की हालात में है। संवाद