फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demonstration demanding investigation into rigging

Maharajganj News: धांधली की जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Tue, 08 Oct 2024 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 08 Oct 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding investigation into rigging
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के गुरली रामगढ़वा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को धांधली की जांच कराने की मांग को लेकर ब्लॉक परिसर आ पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्लॉक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील पहुंचे। एसडीएम शैलेंद्र गौतम को ज्ञापन देकर धांधली की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

गुरली रामगढ़वा निवासी मोहम्मद अली, राधेश्याम, अमरावती राजभर, कैलाशी, इंद्रावती, सुनीता, गीता, फलपति, राधिका आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विकास कार्यों के नाम पर हुए कार्यों में ब्लॉक के जिम्मेदारों ने ग्राम प्रधान से मिलीभगत कर जमकर धांधली कर सरकारी धन का बंदरबाट किया है। इतना ही नहीं जिम्मेदारों ने सरकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के नाम पर भी धांधली किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि जिम्मेदार अपात्रों से मोटी रकम की वसूली कर सरकारी योजनाओं का वितरण किया है, जिसकी शिकायत वह लोग कई बार कर चुके हैं, फिर भी जिम्मेदार उनकी समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है। प्रशासन के उदासीन रवैया से ग्रामीण परेशान होकर प्रदर्शन और आंदोलन के लिए बाध्य हैं। वहीं एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर जांच कराने के लिए विभाग के जिम्मेदारों को पत्र भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed