फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand to auction the pond as per rules

Maharajganj News: नियम के मुताबिक तालाब की नीलामी कराने की मांग

Wed, 28 Aug 2024 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 28 Aug 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Demand to auction the pond as per rules
निचलौल। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के अध्यक्ष अंगद गोंड की मौजूदगी में संघ के सदस्यों ने बुधवार को तहसील पहुंच एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रमपुरवा गांव स्थित तालाब को नियम के मुताबिक नीलामी कराने की मांग की। सुनवाई न होने पर उच्च न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिलाध्यक्ष अंगद गोंड ने बताया कि रमपुरवा गांव स्थित आराजी संख्या 160 रकवा 0.551 हेक्टेयर तालाब की नीलामी बुधवार को होनी थी। गांव में मछुआ समुदाय एवं कहार जाति के व्यक्ति नहीं होने के कारण नीलामी नहीं हो सकी। उक्त समुदाय एवं कहार जाति न होने के कारण 22 दिसंबर 2023 व 1 मार्च 2024 को उक्त तालाब की नीलामी मछुआ समुदाय के व्यक्ति न होने के कारण नीलामी अधिकारी की ओर से नीलामी निरस्त कर दी गई थी। जबकि गांव में मछुआ समुदाय और कहार जाति के न होने के बावजूद भी तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने आठ जुलाई 2022 को आराजी संख्या 127 रकवा 0.243 हेक्टेयर तालाब की नीलामी उपरोक्त नियमावली के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति आवेदकों के बीच कराकर सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ऐसे में उक्त नीलामी तालाब के सामान ही आराजी संख्या 160 रकवा 0.551 हेक्टेयर तालाब को भी नियम के मुताबिक अनुसूचित जाति और जनजाति के आवेदकों के बीच ही नीलामी कराई जाए। इस दौरान सरवन गोंड, रंजीत गोंड, संदीप गोंड, राजेश, अमित श्याम, गोपाल सेन, कैलाश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed