Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for windcheaters to protect from cold winds

Maharajganj News: सर्द हवाओं से बचने के लिए विंडचीटर की मांग

Mon, 22 Dec 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Demand for windcheaters to protect from cold winds
महराजगंज। बढ़ती सर्द हवाओं के बीच इन दिनों विंडचीटर की डिमांड बढ़ी है। 300 से 500 रुपये के इस चीटर की खासियत हवा रोकने की है जिसे बाइक सवार खूब पसंद कर रहे हैं। बढ़ती ठंड से गर्म कपड़ों का बाजार अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में ही सज गया, लेकिन बिक्री 15 नवंबर के बाद बढ़ी। नवंबर में जहां लोग सहालग को ध्यान में रखकर ऊनी कपड़े खरीद रहे थे, लेकिन बढ़ी सर्दी व तेज हवाओं का प्रभाव बढ़ने से विंड शीटर जैकेट्स की डिमांड है। विक्रेता अभिषेक जायसवाल ने बताया कि विंडचीटर आकर्षक दिखने के साथ वायु रोधी है। इसे पहनने के बाद हवा एक तरफ से दूसरे तरफ नहीं पास होती। इसे बाइक चालक सर्वाधिक खरीद रहे। एक सप्ताह में सिर्फ उनकी दुकान से 50 से अधिक विंडचीटर बिके। कारोबारी अमित कसौधन ने बताया कि महिलाएं सर्वाधिक नर्म फेदर से बने जैकेट्स खरीद रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed