फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for the status of fourth grade personnel

चतुर्थ श्रेणी कर्मी का दर्जा देने की मांग

Tue, 23 Oct 2018 12:21 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 23 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for the status of fourth grade personnel
चतुर्थ श्रेणी कर्मी का दर्जा देने की मांग - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। ग्रामीण चौकीदार संघ ने उन्हें चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने सहित अन्य मांगें पूरी कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। चौकीदारों का कहना था कि पूरी निष्ठा के साथ काम करने के बाद भी उन्हें कम रकम मिल रही है। इससे परिवार के सदस्यों के पालन पोषण में दिक्कत हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार चौकीदारों के हित के प्रति गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन


 संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव शिवकुमार कन्नौजिया ने कहा कि चौकीदार अब भी गुलामी का जीवन जी रहे हैं। चौकीदारों की स्थिति पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। यही कारण है कि चौकीदारों की समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। जिला संयोजक नाथू प्रसाद गुप्त ने कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं से ग्रामीण चौकीदार वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि थानों पर चौकीदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि चौकीदारों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। उनका कहना था कि महंगाई को ध्यान में रखते हुए      सरकार की ओर से मानदेय में वृद्धि की जानी चाहिए। उन्होंने बीमा के साथ ही मृतक आश्रित को चौकीदार के पद पर तैनाती की मांग भी की। जिलाध्यक्ष बाले खां ने संगठन के लोगों से आह्वान किया कि ग्रामीण चौकीदार संगठित होकर आंदोलन करें। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार चुनाव से पहले किए गए वादों को भूल रही है। कहा कि चुनाव से पहले चौकीदारों को आश्वासन दिया गया था कि प्रदेश में सरकार बनने पर चौकीदारों के मानदेय में वृद्धि की जाएगी, साथ ही एक साल के अंदर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने का भरोसा भी दिया गया था। उनका कहना था कि चुनाव के दौरान किए गए  वादों पर प्रदेश सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान शिवप्रसन्न, दिलीप कुमार, हरि, अनिरुद्ध, शिवराज, जमाल, राजेश, रामदुलारे, पुरुषोत्तम, रामदरश, झकरी, अमरावती, केदार, रामाश्रय के अलावा तमाम चौकीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed