फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for repair of Dagrupur Padiyatal road

Maharajganj News: डगरुपुर पडियाताल मार्ग की मरम्मत की मांग

Sun, 09 Jul 2023 05:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Demand for repair of Dagrupur Padiyatal road
महराजगंज। पहाड़ों से होकर बहने वाली झरही उर्फ प्यास नदी नौतनवां क्षेत्र के डगरुपुर गांव के पूरब सटे होकर बहती है। पिछले बरसात में बाढ़ की चपेट में आने से डगरुपुर पडियाताल जाने वाले मुख्यमार्ग कटान की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई और अब यह फिर से मार्ग को काट रही है।
विज्ञापन

रविन्द्र तिवारी का कहना है कि डगरुपुर पडियाताल मार्ग इस क्षेत्र के दर्जनों गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। डगरुपुर से पडियाताल मुख्य मार्ग के पूरब झरही उर्फ प्यास नदी बहती है। बाढ़ के पानी से डगरुपुर झरही नदी पर बने पुल के उत्तर और दक्षिण जूनियर हाईस्कूल के सामने सड़क की पटरी बाढ़ में बह गई। अगर मरम्मत नहीं हुई तो इस बार झरही नदी मुख्य मार्ग को बहा ले जाएगी। इंद्रेश यादव, प्यूस यादव, बहादुर मौर्य, रामकिसुन गौतम, भोलई भारती, सुनील गुप्ता, बबलू त्रिपाठी, गुड्डू मद्धेशिया आदि जिलाधिकारी को पत्र भेजकर डगरुपुर पडियाताल मार्ग कटान की मरम्मत करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed