फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for development of the city by meeting the Chief Minister

Maharajganj News: मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नगर के विकास की मांग

Sun, 30 Mar 2025 05:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 30 Mar 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Demand for development of the city by meeting the Chief Minister
परतावल। नगर पंचायत परतावल के विकास को लेकर हिंदू नेता काशीनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर सड़क, जल आपूर्ति, स्वच्छता और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के सुधार की मांग की। उन्होंने बताया कि नगर में वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी है, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने भवसगरा काली स्थान नहर पुल से मेहाबार तक दो किलोमीटर लंबे लिंक मार्ग को पिच रोड निर्माण कराने की मांग की। साथ ही धनगड़ा नहर नारायणी पुल से छावनी टोला होते हुए मेहाबार लिंक मार्ग तक पिच रोड निर्माण, बरियरवां से धरमौली सिवान तक पिच रोड निर्माण, छावनी टोला पर लगभग 400 मीटर इंटरलाकिंग निर्माण कार्य की मांग की। इसके अलावा नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 महंत अवेद्यनाथ नगर के मुख्य चौराहे पर महंत अवेद्यनाथ की मूर्ति स्थापित करने तथा परतावल को तहसील बनाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed