फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for action against those who lathi-charged students in Delhi.

Maharajganj News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Fri, 24 Jul 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against those who lathi-charged students in Delhi.
अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर संघर्ष कर रहा है। ऐसे में उनकी जायज मांगों पर संवाद करने के बजाय बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया और उन्हें न्याय नहीं मिला तो अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी छात्रों के समर्थन में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान अमृत तिवारी, अभिषेक यादव, राकेश पाण्डेय, आर्यन चौधरी, धीरज पटेल, रवि यादव, विशाल गुप्ता, अमरनाथ यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed