{"_id":"61423a5e8ebc3e7fce254d7d","slug":"demad-clarifications-to-absent-pricipa-maharajganj-news-gkp4093500168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर रहने पर प्राचार्य आईटीआई से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर रहने पर प्राचार्य आईटीआई से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरहाजिर रहने पर प्राचार्य आईटीआई से स्पष्टीकरण तलब
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों व पंचायत भवनों के बकाया बिजली भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिया कि विद्युत निगम के एसडीओ विकासखंड अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बकाया भुगतान को सुनिश्चित करें।
उन्होंने कायाकल्प अभियान के तहत स्कूलों के जीर्णोद्धार में प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। सामुदायिक शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अधूरे पड़े आवासों का काम जल्द से जल्द पूरा करें। अनुपस्थित रहने पर प्राचार्य आईटीआई से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। वनटांगिया गांवों के स्कूलों में हो रहे निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर के संदर्भ में कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि सभी सेंटर को पूरा कर शीघ्र स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करें। चौक स्थित बाबा गोरखनाथ मंदिर और सोनाड़ी देवी मंदिर से संबंधित अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराएं। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, पीडी राजकरन पाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा अनिल चौधरी, अपर उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।