फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Death of elderly woman under suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 24 May 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 24 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Death of elderly woman under suspicious circumstances
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुसुम्हा में बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कुसुम्हा निवासी बुजुर्ग महिला शांति देवी (65) बुधवार रात अपने दरवाजे पर टहल रही थीं। तभी एक व्यक्ति नशे में आया और हंगामा करने लगा। आरोप है कि शांति देवी ने शोर शराबा करने से मना किया तो उस व्यक्ति ने धक्का दे दिया। इससे वह जमीन पर गिर गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी परतावल पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के पुत्र धर्मेंद्र ने गांव के ही व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed