{"_id":"5f318b438ebc3e3cc10e9379","slug":"death-maharajganj-news-gkp3613405185","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा(महराजगंज)। छितही खुर्द में सोमवार को दो युवक करंट की चपेट में आ गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई।
कैंपियरगंज क्षेत्र के सनगदे गांव निवासी राहुल (25) और ईश्वरचंद (27) छितही खुर्द में एक मकान में पेंटिंग कर रहे थे। इस दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दोनों झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं ईश्वरचंद का इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में फरेंदा के प्रभारी एसओ प्रह्लाद पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। वैसे मामला कैंपियरगंज थाने का है।