{"_id":"5f3980408ebc3e3cff2ebf3d","slug":"death-body-in-talab-maharajganj-news-gkp361953664","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में मिला युवक का शव
विज्ञापन
पोखरे में मिला युवक का शव
शुक्रवार को घर से निकला था युवक
घुघली (महराजगंज)। रामपुर बल्डिहा गांव के बेलवा टोले के पोखरे में शनिवार की सुबह एक शव ग्रामीणों ने देखा। मौके पर जुटे लोगों ने शव को पोखरे से बाहर निकाला तथा शव की पहचान अपने गांव निवासी मंगरु चौबे (30) के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग आठ बजे मंगरु अपनी मोटर साइकिल लेकर घर से निकले तथा देर रात तक जब घर नहीं वापस आए तो परिजनों ने काफी खोज बिन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह ही उनकी मोटरसाइकिल बेलहवा पोखरे के पास ग्रामीणों ने देखी तथा मोटर साइकिल की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। आनन फानन में परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तथा उस गाड़ी की पहचान की। उन्होंने जब खोज बिन शुरू की तब पोखरे में शव दिखाई दिया। शव को बाहर निकाल कर उसकी पहचान की गई। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।