{"_id":"65dc90a5412e0438790fb29d","slug":"deadly-attack-on-former-head-with-sharp-weapon-serious-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-116636-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धारदार हथियार से पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धारदार हथियार से पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, गंभीर
Mon, 26 Feb 2024 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 26 Feb 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नंदाभार के कुछ लोगों ने सोमवार की सुबह पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से पूर्व प्रधान नंदाभार निवासी दल सिंगार (68) को मरणासन्न कर दिया। परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घायल दल सिंगार की पत्नी ज्ञांति देवी की तहरीर के अनुसार, सोमवार सुबह बौद्ध विहार परिसर में ग्राम सभा के कुछ लोग कोठी से बांस काट रहे थे। उसी समय मेरे पति दल सिंगार नहर पर टहलने के लिए जा रहे थे। उनकी ओर से आपत्ति करने पर आरोपियों ने हत्या करने की नियत से गाली गुप्ता देते हुए कुदाल, कुल्हाड़ी, हसूआ और लाठी-डंडे से लैस होकर दौड़ाकर मार पीटकर अधमरा कर दिया। पति के सिर और पैर में गंभीर छोटे चोट आई है। पति गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में जीवन मौत के बीच से संघर्ष कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बांस को काटने को लेकर पहले भी हो चुकी है मारपीट
ग्राम सभा नंदाभार में बौद्ध मंदिर परिसर में लगे बांस काटने को लेकर दो जनवरी को दल सिंगार और ग्राम सभा निवासी व्यक्तियों में मारपीट होने से दल सिंगार घायल हो गए थे। दल सिंगार की शिकायती पत्र पर सिंदुरिया थाने की पुलिस ने आरोपी राजेंद्र, कैलाश, मिथुन व सुग्रीव के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया, जो कोर्ट में मामला चल रहा है।