{"_id":"5f2d98578ebc3e4ae2047625","slug":"dead-mens-body-was-found-maharajganj-news-gkp360998380","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढुली ताल में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढुली ताल में डूबने से मौत
विज्ञापन
बढूई ताल में डूबे तीसरे युवक का शव मिला
तीन युवक मछली मारने ताल में नाव से गए थे, आंधी में डूब गई नाव
फरेंदा (महराजगंज)। धानी क्षेत्र के बढूई ताल में बुधवार की रात मछली मार रहे तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। दो युवक प्रमोद व बलराम के शव को बृहस्पतिवार को दिन में एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया था, लेकिन तीसरे युवक की तलाश जारी रही। शुक्रवार की सुबह मछुआरों की नजर ताल के किनारे एक शव पर पड़ी। उसकी पहचान धर्मेंद्र के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धानी क्षेत्र के कानापार निवासी प्रमोद, बलराम व धर्मेंद्र एक बाइक पर सवार होकर रात में करीब नौ बजे बढूई ताल में मछली मारने गए थे। ताल के किनारे बाइक खड़ी कर नाव पर सवार होकर मछली मारने चले गए। उसी दौरान आंधी आने के कारण नाव डूब गई, जिसमें तीनों की डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस की सूचना पर एनडीआरफ व पीएसी की टीम तीनों के शव की तलाश में जुट गई। दोपहर तक दो के शव मिले थे, लेकिन धर्मेंद्र का शव देर रात तक नहीं मिला तो टीम लौट गई। शुक्रवार की सुबह मछुआरों की नजर ताल के किनारे उतराती हुई लाश पर पड़ी। बाहर निकाले तो उसकी पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई। धर्मेंद्र की लाश मिलते ही परिजन रोने लगे। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि तीसरे युवक का भी शव मिल गया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।