फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body was found in Pokhara, relatives demanded postmortem

Maharajganj News: पोखरे में मिला था शव, परिजनों ने की पोस्टमार्टम की मांग

Sun, 06 Aug 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body was found in Pokhara, relatives demanded postmortem
फोटो
विज्ञापन

- क्षेत्र के परासखाड़ गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। क्षेत्र के परासखाड़ में तीन दिन पूर्व साथियों के साथ खेलने गए बालक का शव पोखरे में उतराता हुआ मिला था। उसके बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था। एक दिन बाद गांव के कुछ लोग बालक की मौत को चर्चाएं कर रहे थे। उसके बाद पिता ने संपूर्ण समाधान दिवस में पत्र देकर हत्या की आशंका जताते हुए शव के पोस्टमार्टम की मांग की है।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के परासखाड़ निवासी सीताराम चौरसिया ने एसडीएम सहित कई उच्चाधिकारियों को पत्र देकर कहा कि मेरा लड़का शिवम (आठ वर्ष) दो अगस्त को पट्टीदारों के बच्चों के साथ गांव के पोखरे में नहाने गया था। देर शाम तक वह घर नही आया तो काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नही चला। रात को खोजने के दौरान पोखरे में शव उतराता हुआ मिला। शव को दफना दिया गया। तीन अगस्त को गांव के कुछ लोग बालक की गला दबाकर हत्या करने की चर्चा करने लगे। पिता ने बेटे के शव का पोस्टमार्टम करा कर मौत की जांच की मांग की है। थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed