फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of youth found on the side of railway track, suspicion of murder

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 19 Aug 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on the side of railway track, suspicion of murder
घुघली। खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और शरीर पर चोट के निशान भी थे। नाक से खून व सीने पर खरोंच मिले हैं। घटना को देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के समीप दक्षिण की तरफ रेलवे ट्रैक पर एक 22 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में मिला, जिसका हाथ पैर बंधा हुआ था। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष घुघली ने शव को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक के शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि हमलावरों ने हत्या से पूर्व उसका हाथ पैर बांध दिया था और मरने के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया है। युवक के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में संदीप लिखा हुआ था और सीने पर मर्द लिखा हुआ टैटू था। युवक के पैर में काला धागा बंधा हुआ था।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, एएसपी और घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मृतक के पास से एक टूटी चिलम और 10 रुपये का नोट भी बरामद हुआ। युवक जींस और टी-शर्ट पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा की स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक के हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर चोटों के निशान हैं। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed