फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of youth drowned in Danda river recovered

Maharajganj News: डंडा नदी में डूबे युवक का शव बरामद

Tue, 05 Mar 2024 04:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Mar 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth drowned in Danda river recovered
नौतनवा। सोमवार को डंडा नदी में डूबे युवक का मंगलवार को एसएसबी की रेस्क्यू टीम तथा पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव बेलवा खुर्द निवासी राम सूरत (30) नेपाल के भैरहवा में रहकर मजदूरी करते थे। 15 दिन पूर्व वह अपने घर से भैरहवा गए थे। सोमवार को रामसूरत नेपाल के रूपनदेही जिला के मर्चवार में गांव पालिका के भिलरहवा अपने चचेरी बहन के घर गए थे वहां से शाम को वह कहीं निकले थे। डंडा नदी पार करते समय नदी में डूब गए। जानकारी मिलने पर नेपाल पुलिस, एसएसबी तथा नौतनवां पुलिस मौके पर पहुंच कर नदी में खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार को एसएसबी की रेस्क्यू टीम तथा पुलिस ने बोट से डंडा नदी में तलाश की तो कोटही माता मंदिर से आगे शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता जगलाल की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed