{"_id":"66a63db842b68ea1ef014d45","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-house-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127780-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sun, 28 Jul 2024 06:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
बरगदवा। क्षेत्र के ग्राम सभा शीशगढ़ के टोला खैरटवा निवासी एक युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, शीशगढ़ के टोला खैरटवा निवासी मणि पांडेय (26) ने तीन शादियां की थीं। तीनों पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं। पहली पत्नी को घर लाकर रखने के लिए प्रयास कर रहा था। शनिवार को उसे लाने के लिए अपनी ससुराल परतावल गया था।
ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देर शाम घर लौट आया। उसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी मां जगाने के लिए कमरे में पहुंची। कमरे में पहुंची तो बेटे का शव कमरे में लटका देख दहाड़े मारकर रोने लगी।
विज्ञापन
रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष बरगदवा अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।