{"_id":"64f3891db67933948108ea66","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-a-tree-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-5038-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
परिजन युवक को मंद बुद्धि का बता रहे, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के करमहवां खुर्द गांव के बाहर बगीचे में आम के पेड़ से लटकता युवक का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के करमहवां खुर्द निवासी राम मिलन का 25 वर्षीय पुत्र रामराज शुक्रवार की रात में घर पर खाना खाकर सोया था। सुबह गांव के लोगों ने देखा तो आम के पेड़ से युवक का शव लटका हुआ था। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे। पिता राम मिलन ने बताया कि युवक मंद बुद्धि का था। वह रात में खाना खाकर सोया था, न जाने कब घर से निकल कर फंदा लगा लिया। युवक की मौत से परिजन भी स्तब्ध है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष पुुरुषोत्तम राव ने बताया परिजनों के अनुसार युवक मंद बुद्धि का था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।