{"_id":"6665afdcf387fe35210e06cc","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-in-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124266-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का मिला शव, हत्या की आशंका
Sun, 09 Jun 2024 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 09 Jun 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
परसामलिक। क्षेत्र के सेवतरा गांव में पति के साथ मायके आई पत्नी की कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके से पति फरार हो गया है। उसका मोबाइल भी बंद है। पिता ने दामाद पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरजादपुर टोला सेवतरा निवासी गौतम प्रसाद ने अपनी पुत्री गूंजा (20) की शादी जनवरी 2023 में थाना नौतनवा के भुंडी मोहल्ला निवासी रवि के साथ की थी। बृहस्पतिवार को गौतम प्रसाद के पट्टीदार में शादी और शनिवार को घर में मुंडन संस्कार था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गूंजा और रवि सेवतरा पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार को मुंडन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
रात में भोजन के बाद पति-पत्नी देर रात तक डीजे पर डांस के बाद बगल में स्थित पति के मामा महेंद्र प्रसाद के घर सोने चले गए। रात में पति फरार हो गया और उसका मोबाइल फोन बंद है। सुबह होने पर कमरे से बाहर कोई नहीं निकाला तो रवि की मामी ज्ञानमती आवाज लगाते हुए कमरे के पास पहुंचीं तो देखा कि गूंजा मृत अवस्था में पड़ी है। उसका पति गायब है। ज्ञानमती ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। गुंजा के गले पर निशान मिला है।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टिया ऐसा प्रतीत होता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां रमावती रो-रोकर बेहोश हो जा रही हैं। पिता गौतम प्रसाद ने दामाद पर दहेज की मांग को लेकर बेटी का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।