फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of newly married woman found hanging in suspicious hall

Maharajganj News: संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Fri, 22 Sep 2023 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging in suspicious hall
तीन माह पहले हुई थी सुनीता की शादी, सास घर में थीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भिटौली टोला मटियाडीह में नवविवाहिता का शव संदिग्ध हाल में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, भिटौली टोला मटीयाडिह में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता 24 वर्षीय सुनीता साहनी का शव संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता हुआ मिला। उस वक्त घर पर केवल उसकी सास थीं। सुबह भोजन बनाने के बाद सुनीता अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब सास ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। जवाब न मिलने पर वह जाकर देखी तो कमरा बंद था। खिड़की से देखा तो सुनीता का का शव फंदे से लटकता दिखाई दिया। सास ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

भिटौली टोला मटियाडीह निवासी करन साहनी की शादी तीन माह पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बांसपार बैजौली टोला अकटहवा पारस साहनी की पुत्री सुनीता साहनी से हुई थी। करन और छोटा भाई व उसके पिता सुरेंद्र साहनी शिमला में वेल्डिंग का कार्य करते हैं। सूचना पाकर तीनों लोग आ रहे हैं। घर पर केवल सुनीता की सास मौके पर मौजूद रही। गांव वालों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान भिटौली स्वामीनाथ गुप्ता को दी। ग्राम प्रधान ने तत्काल उक्त घटना की सूचना भिटौली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिटौली थाना प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव को कमरे से बाहर निकलवाया तथा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जानकारी होने पर सीओ सदर अजय सिंह चौहान और नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed