फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of middle-aged man found dumped in pond under suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में तालाब में उतराया मिला अधेड़ का शव

Thu, 19 Dec 2024 07:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Dec 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged man found dumped in pond under suspicious circumstances
फरेंदा। डड़वार बुजुर्ग गांव के सिवान में स्थित एक तालाब में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में एक अधेड़ का शव मिला। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के डड़वार खुर्द निवासी दुर्गेश (55) मंगलवार की शाम घर से किसी काम के सिलसिले में निकले थे जो काफी देर तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही। बृहस्पतिवार को दिन में करीब 10 बजे गांव के एक व्यक्ति ने तालाब में उतराया शव देखकर शोर मचाया। गांव के लोग जुटे तो शव की पहचान दुर्गेश के रूप में हुई। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed