{"_id":"677adcff2f24f12d93084e06","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-dumped-in-canal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139840-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहर में उतराया मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहर में उतराया मिला अधेड़ का शव
Mon, 06 Jan 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुरैना। रविवार दोपहर करीब 12 बजे हरपुर महंथ कुर्मी टोला के पास नहर में उतराया शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के विशनपुर गबडुआ निवासी दिलीप कन्नौजिया शनिवार रात खेत में सिंचाई करने गए थे। रविवार सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तभी परिजनों को सूचना मिली की हरपुर महंथ कुर्मी टोला के पास नहर में एक शव उतराता मिला है, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान दिलीप कन्नौजिया के रूप में की। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की।