फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of drowned youth found in canal on third day

Maharajganj News: नहर में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव

Sun, 23 Jun 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Jun 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned youth found in canal on third day
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली नहर में डूबे युवक का शव तीसरे दिन कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नहर में उतराया मिला। मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर धरमौली गांव का रहने वाला नंदकिशोर (35) नहर में नहाने गया था। वहां पहले से ही कई युवक नहा रहे थे। इसी बीच अचानक नंदकिशोर यादव लापता हो गया। शनिवार व रविवार को एसडीआरएफ टीम गांव के अगल बगल नहर में दिनभर तलाश करती रही लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

रविवार की शाम लगभग चार बजे सूचना मिली की धरमौली से लगभग 12 किमी दूर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बूढ़ाडीह रानीकांप के पास नहर में एक शव मिला है। सूचना पर नंदकिशोर के परिजन मौके पर पहुंचे। कप्तानगंज पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शव बरामद हुआ है। परिजनों के अनुसार शव नंदकिशोर यादव का ही है। कप्तानगंज पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed