{"_id":"6647e3b7da18fc3e5407d164","slug":"dead-body-of-a-middle-aged-man-found-on-the-banks-of-the-canal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122672-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहर के किनारे अधेड़ का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहर के किनारे अधेड़ का मिला शव
Sat, 18 May 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 18 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा के एक व्यक्ति का शव नहर के किनारे मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मैनहवा निवासी मकालू (50) बृहस्पतिवार को घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका और मोबाइल भी बंद बता रहा था। शुक्रवार सुबह ग्राम हरैया पंडित के सिवान में नहर के किनारे शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त में जुट गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। थानाध्यक्ष कोल्हुई आनंद गुप्ता ने बताया कि मकालू निवासी मैनहवा का शव मिला है। उसका शरीर नीला पड़ गया है। जहर से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन