{"_id":"64f63b2fe8270dac560a0b94","slug":"dead-body-of-a-middle-aged-man-found-hanging-from-a-tree-suspicion-of-murder-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-5142-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पेड़ से लटकता हुआ अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पेड़ से लटकता हुआ अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
गांव में चाय की दुकान चलाते थे महेश प्रजापति
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/ कोल्हुई। क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग में सोमवार सुबह आम के पेड़ से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी सूचना परिजनों को मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोल्हुई थाना क्षेत्र बेलवा बुजुर्ग निवासी महेश प्रजापति 40 चाय की दुकान चलाते थे। वह रविवार की रात में खाना खाकर सोए थे। भोर में जगे और पत्नी से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकले। पत्नी चाय की दुकान पर चली गई। गांव के लोग आम के बगीचे में शौच के लिए गए तो देखा कि आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। जिसे देखकर लोगों ने शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पत्नी व बच्चे शोर सुनकर पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर दंग रह गए। पत्नी दहाड़े मारकर रोते हुए बेसुध हो जा रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।