फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of a girl found hanging in a suspicious hall

Maharajganj News: संदिग्ध हाल में बालिका का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 02 Jun 2024 09:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Jun 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a girl found hanging in a suspicious hall
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे गांव लक्ष्मीपुर खुर्द में रविवार शाम को एक बालिका का शव संदिग्ध हाल में घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी दशरथ की पुत्री गोल्डी (13) का शव घर के अंदर छत संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला। वही घर के अंदर गोल्डी का शव लटके देख परिजन चीखने चिल्लाने लगे। कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने कहा की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम बालिका गोल्डी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ में परिजन गोल्डी की मौत का कोई वजह नहीं बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed