फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dead body found in suspicius situation

खंभे से लटकता मिला युवती का शव, ग्राम परासखाड़ का मामला

Fri, 30 Jul 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
dead body found in suspicius situation
मृतक उजाला यादव के रोते बिलखते परिजन।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
खंभे से लटकता मिला युवती का शव, ग्राम परासखाड़ का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौक बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परासखाड़ में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव झोपड़ी में लगे खंभे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम परासखाड़ जोगा टोला निवासी कन्हई यादव शुक्रवार की सुबह अपने पशुओं को चारा खिलाने झोपड़ी में गए तो देखा कि उनके घर के बगल में रहने वाली उजाला (19) का शव वहां लगे खंभे से लटक रहा है। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण वहां पहुंचे। इसी बीच किसी ने उजाला की मां कोशी देवी को इसकी सूचना दी। वह भी मौके पर पहुंच शव से लिपट कर रोने लगी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरवाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ डीके उपाध्याय ने बताया कि मृतका की मां ने तहरीर दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

हत्या व आत्महत्या की हो रही चर्चा
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उजाला के मौत के कारण को लेकर विभिन्न प्रकार का कयास लगाया। चेहरे पर चोट के निशान को देख कुछ लोगों ने जहां उसकी हत्या किए जाने की बात कही वहीं कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बहनों में सबसे बड़ी थी उजाला
मृतका उजाला के पिता संतराज यादव रोजी रोटी के जुगाड़ में कुछ दिन पहले बस्ती मजदूरी करने गये हुए थे। घटना के दौरान वे घर पर नहीं थे। घर पर मृतका की मां कोशी देवी व दो बहनें सुडाला व छोटी है। बहनों में उजाला ही सबसे बड़ी थी। उसकी मौत के बाद सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed