फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body found hanging from a tree in a field, suspicion of murder

Maharajganj News: खेत में पेड़ से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका

Wed, 08 Oct 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from a tree in a field, suspicion of murder
नौतनवा। नगर के उस्मान नगर वार्ड में नवीन मंडी के निकट स्थित एक खेत में मंगलवार की शाम पेड़ से लटकती हुई लाश मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस शव के दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर नवीन मंडी के सामने उस्मान नगर वार्ड स्थित है। मंगलवार की देर शाम वार्ड में मौजूद खेत की ओर कुछ लोग गए हुए थे। इसी दौरान पेड़ की डाली में रस्सी के सहारे एक लटकती हुई लाश देख सहम गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस और वहां मौजूद लोग शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। चौकी प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed