{"_id":"5d3f3aa28ebc3e6d0954fe53","slug":"dead-boday-jam-maharajganj-news-gkp315772755","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव हाईवे पर रख लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव हाईवे पर रख लगाया जाम, हंगामा
विज्ञापन
महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के पिचरुखी गांव में घटना के बाद सड़क पर जाम लगाते ग्रामीण।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई घंटे तक हाईवे रहा जाम, लोगों को मनाने में पुलिस को छूटा पसीना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिचरूखी के हड़हवा टोले पर रोपाई के दौरान हुई पांच मौत से नाराज लोगों ने फरेंदा-धानी मार्ग हाईवे जाम कर दिया। करीब सात बजे से शुरू हुआ जाम 9.37 बजे समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। खुद एसपी ने मांगें हरसंभव पूरा करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को मनाया।
हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जब शवों को एंबुलेंस में रखने का प्रयास किया तो ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने शवों को एंबुलेंस से उतारकर हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर एसडीएम आरबी सिंह, सीओ अशोक मिश्रा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया पर वे बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बिजली विभाग के एक्सईएन, जेई व एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़ित परिवारों को अहेतुक सहायता दिलाई जाए। इसके बाद एसपी रोहित सिंह सजवान ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी।
जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि मृतके के परिवार को 13 लाख की सहायता राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा। विद्युत निगम, मंडी समिति एवं कृषक दुर्घटना बीमा योजना के माध्यम से मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिलाई जाएगी। साथ ही दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होगी। बस्ती के चीफ इंजीनियर विद्युत एवं उप निदेशक विद्युत सुरक्षा गोरखपुर को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
20-20 लाख मुआवजा मांगा
फरेंदा। सिधवारी गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक ही गांव की पांच लोगों की मौत के बाद संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी थी। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित के परिजनों को 20-20 लाख मुआवजे की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, विवेक पांडेय, प्रदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, मोहम्मद अली, डब्बू सिंह, रामशरन गुप्ता, गुलाब पाठक आदि ने मौके पर पहुंचकर परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।