फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DBT will reach the parents' account in July

Maharajganj News: जुलाई में अभिभावकों के खाते में पहुंचेगी डीबीटी

Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 28 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
DBT will reach the parents' account in July
महराजगंज। जनपद के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में समय से डीबीटी पहुंचे इसकी तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। प्रेरणा पोर्टल पर विद्यार्थियों और अभिभावकों का डाटा फीड कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले सत्र में 2.48 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से लगभग 75 हजार विद्यार्थी लाभ से वंचित रह गए थे। इस बार ऐसी स्थिति न उत्पन्न होने पाए इसके लिए विभाग ने उन विद्यार्थियों का विवरण फीड कराना शुरू कर दिया है, जिनका डाटा विभाग को उपलब्ध हो चुका था। जिले के 1705 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जल्द ही यूनिफार्म, स्वेटर, जूते-मोजे, बैग और स्टेशनरी खरीदने के लिए निर्धारित अनुदान राशि उनके अभिभावकों के खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए के निर्देश पर विभाग ने प्रेरणा पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया प्रभावी कर दी है। उम्मीद है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के पहले इसे पूर्ण करा लिया जाए। इससे स्कूल जब अवकाश के बाद खुले तो डीबीटी जुलाई के शुरुआती सप्ताह में ही पहुंच सके। शासन से कक्षा एक से आठ तक पंजीकृत बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक के साथ दोपहर का भोजन, यूनिफॉर्म, बैग, जूता-मोजा व स्वेटर व स्टेशनरी खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में प्रति विद्यार्थी 1300 रुपये अनुदान भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना पारदर्शी तरीके से सभी तक पहुंचे इसके लिए जिले के सभी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड, अभिभावकों की बैंक डिटेल फीड करा रहा है। फीडिंग के बाद सत्यापन और फिर डाटा अग्रसारित करने की योजना पर कार्य चल रहा है।


परिषदीय स्कूलों में नामांकित सभी विद्यार्थियों को समय से डीबीटी मिले इसके लिए सभी जरूरी फीडिंग शुरू करा दी गई है। पहले से नामांकित विद्यार्थियों का विवरण फीड होने के बाद नव प्रवेशी विद्यार्थियों का डाटा फीड होगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश में सत्यापन कर डाटा शासन को भेज दिया जाएगा जिससे जुलाई तक ड्रेस व अन्य मद की धनराशि खातों में भेजा जा सके।
-रिद्धि पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed