फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daughters will increase their efficiency in sports, Rs. 2.16 crore released

Maharajganj News: खेल में दक्षता बढ़ाएंगी बेटियां, 2.16 करोड़ अवमुक्त

Mon, 31 Mar 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 31 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Daughters will increase their efficiency in sports, Rs. 2.16 crore released
महराजगंज। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज धनेवा की बेटियां विभिन्न खेलों में अपनी दक्षता बढ़ा सकेंगी। शासन ने इन्हें इंडोर स्टेडियम की सौगात दी है। निर्माण एजेंसी के रूप में यूपी सिडको को जिम्मेदारी देते हुए 2.16 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। निर्माण कार्य 15 अगस्त से पहले पूर्ण कराकर एजेंसी हैंडओवर करेगी।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में करीब 1100 से अधिक छात्राओं का नामांकन है। इन्हें कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस जैसे खेलों के लिए तैयारी का मौका कम मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शासन ने बेटियों को खेल में आगे बढ़ाने के लिए इंडोर स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

चार करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम लिमिटेड (सिडको) को नामित करते हुए 2.16 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य दमयंती यादव ने बताया कि कार्यदायी संस्था के लोग रविवार को स्कूल आए थे। उन्होंने निर्माण कार्य के लिए भूमि चिह्नांकन पूर्ण किया। इंडोर स्टेडियम से बास्केटबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक्स, हैंडबॉल, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों की तैयारी छात्राओं के लिए आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में 29 राजकीय माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। इसमें राजकीय कन्या इंटर काॅलेज धनेवा में 4 करोड़ 90 लाख से बनेगा। शासन ने 2.16 करोड़ अवमुक्त किए हैं। सिडको को निर्माण की जिम्मेदारी देकर 15 अगस्त तक निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed