{"_id":"680697ce85b433e5b909a339","slug":"daughters-of-haridwar-ahead-in-junior-race-and-varanasi-ahead-in-senior-race-maharajganj-news-c-206-1-go11002-147404-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जूनियर में हरिद्वार तो सीनियर दौड़ में वाराणसी की बेटियां आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जूनियर में हरिद्वार तो सीनियर दौड़ में वाराणसी की बेटियां आगे
Tue, 22 Apr 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को नवोदय विद्यालय के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। कहा कि आज हर क्षेत्र में बेटियां आगे हैं चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो अथवा खेल का।
हर क्षेत्र में इनके प्रदर्शन ने उपयोगिता सिद्ध की है। शासन भी इन्हें आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है। इसलिए हमें भी इन्हें उन्नति की राह पर आगे बढ़ाना होगा। पहले दिन संकुल स्तरीय बालिका एथलेटिक्स में लंबी कूद, ऊंची कूद, थ्रो, 400 व 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। जूनियर दौड़ में हरिद्वार तो सीनियर दौड़ में वाराणसी की बेटियां आगे रहीं।
अन्य स्पर्धाओं में आगरा और लखनऊ नवोदय की खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी, आगरा, लखनऊ, हरिद्वार की जूनियर व सीनियर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 181 बालिकाओं ने पहले दिन खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 36वीं रीजनल एथलेटिक्स में नवोदय प्राचार्य आरके राय ने विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए कहा की खेल को खेल भावना के साथ खेलने की जरूरत है। हार जीत खेल के ही दो पहलू हैं इसे समझना होगा।
इस मौके पर उप प्राचार्य धीरज कुमार, विकास गुप्ता, प्रवीण कुमार यादव, भागीरथी पटेल, संजय चौरसिया, अरविंद कुमार, ओपी यादव, शशांक त्रिपाठी, जुल्फिकार अली, प्रशांत कुमार, अभय कुमार सिंह, माधुरी पांडेय, अमिताभ सिंह, धैर्या वर्मा मौजूद रहे।