फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Girl dies after Mother daughter attacked with sharp weapon in Maharajganj

Maharajganj: धारदार हथियार से हमला कर बेटी को उतारा मौत के घाट, मां को भी किया घायल

Wed, 24 Aug 2022 03:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Aug 2022 03:03 PM IST
सार

घायल महिला का पति संजय मद्धेशिया लगभग तीन साल से गोरखपुर में रहकर मजदूरी करता है। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि घटनाक्रम पर पुलिस की नजर है। केस दर्ज कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
Girl dies after Mother daughter attacked with sharp weapon in Maharajganj
महराजगंज में हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुदलापुर में मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे  मां व बेटी पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों को जानने में जुटी है। घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत रुदलापुर की रहने वाली 35 वर्षीय रिंकी मद्धेशिया व उसकी पुत्री काजल (18) मंगलवार की रात में फोन आने पर किसी से मिलने घर से लगभग आधा किमी खजुरिया सोहास नहर पर गईं। वहां बातचीत हो रही थी, उसकी बेटी काजल कुछ दूरी पर खड़ी थी। बातचीत के दौरान युवक रिंकी को मारने लगा, तो काजल भी दौड़ कर पहुंची। रिंकी किसी तरह खून से लथपथ वहां से नहर में कूद कर भागी और चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने डायल 112 को फोन किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। रिंकी ने बताया कि उसकी बेटी घटना स्थल पर है, वहां पुलिस पहुंची तो काजल धान के खेत में चकरोड (कच्चा रास्ता) के किनारे की मरी पड़ी थी। पुलिस ने काजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव के लोगों ने बताया कि घायल महिला का पति संजय मद्धेशिया लगभग तीन साल से गोरखपुर में रहकर मजदूरी करता है। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि घटनाक्रम पर पुलिस की नजर है। केस दर्ज कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed