फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   data feeding speed slow

नौतनवां व लक्ष्मीपुर के डाटा फीडिंग की रफ्तर सबसे धीमी

Sun, 07 Jun 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
data  feeding speed slow
नौतनवां व लक्ष्मीपुर के डाटा फीडिंग की रफ्तर सबसे धीमी
विज्ञापन

महराजगंज। यू-डायस पर जिले में चलने वाले विद्यालयों की डाटा इंट्री किए जाने के मामले में पांच ब्लॉकों की प्रगति अत्यंत निराशाजनक है। इसमें भी सबसे खराब स्थिति नौतनवां ब्लॉक की है। जिले में 3324 विद्यालयों के सापेक्ष अभी तक महज 811 विद्यालयों में डाटा इंट्री संबंधी कार्रवाई की जा सकी है। अवशेष पड़े 2513 विद्यालयों में डाटा इंट्री का कार्य पूरा कराए जाने को लेकर जिम्मेदारों को 10 जून तक का समय दिया गया है।

जिले में कुल 3324 विद्यालयों के डाटा की इंट्री यू डायस प्लस पोर्टल पर किया जाना है। इनमें से 699 विद्यालयों के डाटा इंट्री का कार्य पूरा करा लिया गया है, जबकि 112 विद्यालयों की डाटा इंट्री के फीडिंग का कार्य प्रक्रिया में है। नौतनवां ब्लॉक में 366 के सापेक्ष 19, लक्ष्मीपुर में 307 के सापेक्ष 20, निचलौल में 334 के सापेक्ष 21, बृजमनगंज में 239 के सापेक्ष 27 तथा सदर में 292 के सापेक्ष 54 विद्यालयों में डाटा इंट्री संबंधी कार्रवाई या तो पूरी हो गई है या फिर प्रक्रिया में है। इसी प्रकार धानी में 106 के सापेक्ष 72, घुघली में 313 के सापेक्ष 71, मिठौरा में 275 के सापेक्ष 102, पनियरा में 303 के सापेक्ष 139, परतावल में 288 के सापेक्ष 65, फरेंदा में 238 के सापेक्ष 109 तथा सिसवां में 263 के सापेक्ष 112 विद्यालयों के डाटा फीडिंग का कार्य पूरा है अथवा जारी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि डाटा इंट्री के कार्य को 10 जून तक प्रत्येक दशा में पूरा कराए जाने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिया गया है। कार्य पूरा न होने की दशा में उनका उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed