फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daroga line hazir in Double murder case

महराजगंज: दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं, 8वें दिन थानेदार लाइनहाजिर

Sat, 27 Nov 2021 03:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Nov 2021 03:45 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच, एसओजी, साइबर सेल, सीओ समेत थानों की पुलिस जुटी है हत्यारे की सुराग में।

विज्ञापन
Daroga line hazir in Double murder case
महराजगंज हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के महदेईयां गांव में पुजारी रामरतन मिश्र एवं साध्वी कलावती की हत्या का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। घटना के बाद से पुलिस टीम जांच में जुटी है। लेकिन आठ दिन बाद कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी है। एसपी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए परसामलिक थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा को लाइनहाजिर कर दिया है। वहीं उनके स्थान पर डीसीआरबी से इंस्पेक्टर गोरखनाथ को थानाध्यक्ष परसामलिक बनाया गया है। नए थानाध्यक्ष के सामने इस केस को लेकर काफी चुनौती है। वहीं पनियरा थाने पर इंस्पेक्टर रामाज्ञा को भेजा गया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच, एसओजी, साइबर सेल,सीओ समेत कई थानों की पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी है। महदेईया गांव से करीब छह से अधिक लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया। लेकिन उनसे भी कुछ अहम जानकारी हाथ नहीं लग सकी। पुलिस की ओर से सभी जरूरी बिदुओं पर जांच की जा रही है। पूछताछ के अलावा सर्विलांस टीम भी अपने हिसाब केस में जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन


गांव के जिन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, उनको कुछ देर बाद घर भेज दिया गया। घटना में पुलिस की कार्रवाई के लिए कुछ दिन पहले लोगों ने हंगामा भी किया था। कांग्रेसी नेता भी पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण एसपी की ओर से प्रत्येक दिन अपडेट पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद से ही उनकी तरफ से जिम्मेदारों को चेतावनी दी गई है कि केस का पर्दाफाश करने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में जांच से जुड़ी सभी टीमें संभावित स्थानों पर छापा भी डाल रही है। लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही है। शुक्रवार को मंदिर परिसर में पुजारी की समाधि पर उनके शिष्य पूजा करते दिखे। मंदिर में पहले की तरह से इन दिनों चहल-पहल नहीं दिख रही है।


एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि केस का पर्दाफाश जल्द हो जाएगा। इसके लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। घटना से जुडे़ सभी बिंदुओं पर गहन जांच पड़ताल हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed