फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dancer accuses man of sexual abuse

Maharajganj News: नर्तकी ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Tue, 17 Jun 2025 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Jun 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Dancer accuses man of sexual abuse
परतावल। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आर्केस्ट्रा नर्तकी ने श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले श्यामदेउरवा क्षेत्र में डांस करने आई थी। इस दौरान एक लड़के से मुलाकात हुई। इसके बाद हम दोनों बातचीत करने लगे। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। चार दिन पहले युवक ने शादी से इंकार कर दिया। मंगलवार की सुबह युवती युवक के घर पहुंची। शादी करने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

गुस्साए युवक ने युवती की पिटाई कर दी और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। आहत होकर युवती पास के थाने पर पहुंच गई। पुलिस को अपनी पीड़ा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed