{"_id":"613265858ebc3ebde1368a74","slug":"damased-bandh-has-not-prepared-maharajganj-news-gkp407849446","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे तटबंधों की मरम्मत नहीं, फिर बाढ़ का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे तटबंधों की मरम्मत नहीं, फिर बाढ़ का इंतजार
विज्ञापन
टूटे तटबंधों की मरम्मत नहीं होेने पर लोगों में आक्रोश
महराजगंज। जनपद में रोहिन, महाव, बघेला का तटबंध कई स्थानों पर टूटने से तबाही मची थी। लेकिन अब गांवों से पानी हटने के बाद भी बंधे की मरम्मत के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं नजर आ रहे। लोगों का कहना है कि नदी में फिर पानी बढ़ा तो कटे हुए स्थान से गांवों में पानी पहुंचकर तबाही मचाएगा। जिम्मेदारों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। टूटे तटबंधों की मरम्मत की दिशा में कार्रवाई तेज गति से नहीं हो रही है।
विगत 27 अगस्त को रोहिन नदी में आई बाढ़ से चकदह गांव के मरचहवा टोले के पास बाढ़ की धारा से लगभग दो सौ मीटर नदी का तटबंध टूट गया था। गांव के बलिराज और जोखन के खेत के सामने तटबंध कटने से खेत में रेत भर गया है। गांव के विनोद, प्रकाश, छोटाई, राजेश, प्रमोद, अमेरिका, सुग्रीव ने बताया कि तटबंध कटने से गांव का मुख्य मार्ग दो जगह कट गया है। कहीं पानी बढ़ा तो फिर समस्या होगी। वहीं, बघेला नाला का तटबंध लगभग 150 मीटर करौता गांव के सामने टूटा है। करौता गांव के पूरब जुमराती और महेन्द्र के खेत के सामने तटबंध टूटने से खेत में रेत पट गया है। गांव के राम प्रसाद, खेदू, राम समुझ ने बताया कि तटबंध मरम्मत को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के रोहिन नदी तटबंध पर स्थित ग्राम पंचायत गौहरपुर के सेमरहवां बांध टूटा था। बांध करीब 25 मीटर टूटा है। बांध टूटने से करीब दस हजार आबादी प्रभावित हुई है। ग्राम पंचायत गौहरपुर, खलिकगढ़, रानीपुर आदि गांव के लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। यह तटबंध 5 दिन पहले 29 अगस्त को टूटा था। क्षतिग्रस्त की मरम्मत बहुत धीमी गति से हो रही है।
विज्ञापन
महाव तटबंध 15 जून से 7 स्थानों पर टूट गया। टूटे तटबंध की मरम्मत न होने से बरगदवां क्षेत्र के किसानों की धान की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। तटबंध टूटने से किसानों की उपजाऊ जमीन सिल्ट से पट गई है। बिशनपुरा के सामने महाव नाले की धारा सीधे किसानों के उपजाऊ खेत में है। बिशुनपुरा के किसान बुद्धि राम चौधरी, बृषभान तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, आशीष यादव, हरिराम यादव, सत्य विजय यादव, रामबचन शर्मा ने बताया कि टूटे तटबंध की मरम्मत करने में देरी की जा रही है।
जिले में बंधे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जहां तटबंध क्षतिग्रस्त हैं वहां ग्राम पंचायत स्तर से तेजी से मरम्मत कराई जा रही है। बंधों की सुरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है।
-राजीव कपिल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड दो