{"_id":"6aee3fc63e67d12161088b7e","slug":"crowds-thronged-markets-on-dhanteras-people-faced-traffic-jams-alongside-their-shopping-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188727-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, खरीदारी के साथ जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, खरीदारी के साथ जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
महराजगंज। धनतेरस पर शुक्रवार को शहर से लेकर दूरदराज के कस्बों तक बाजारों में खूब रौनक रही। शुभ-लाभ की कामना के साथ लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। ग्राहकों की भीड़ से कारोबारियों के चेहरे खिले रहे, लेकिन कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
सोनौली संवाद के अनुसार, नेपाल में दशहरा पर्व के बाद अब धनतेरस और दीपावली की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली बाजार में नेपाली ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही नेपाल के हजारों लोग सीमा पार कर भारतीय बाजार पहुंचे और त्योहार की खरीदारी की। इससे करीब एक महीने से मंदी झेल रहे सोनौली बाजार में रौनक लौट आई।
नेपाली ग्राहकों ने सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पूजन सामग्री की खरीदारी की। दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। नेपाल से आए लोगों ने बताया कि वहां भी धनतेरस और दीपावली उत्साह से मनाई जाती है। भारतीय बाजार में कई जरूरी सामान अपेक्षाकृत कम कीमत पर मिलने के कारण वे यहां खरीदारी करना पसंद करते हैं। व्यापारियों के मुताबिक दशहरा के दौरान नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कारोबार प्रभावित हुआ था। इसका असर सोनौली के बाजार पर भी पड़ा था। धनतेरस पर नेपाली ग्राहकों की आमद से कारोबारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि करीब एक महीने बाद इस सप्ताह बाजार में इतनी रौनक देखने को मिली है। ग्राहकों की अच्छी आमद से दुकानदारों में उत्साह है और त्योहार पर कारोबार बेहतर होने की उम्मीद जगी है। कोतवाली प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारु रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
परसामलिक संवाद के अनुसार, थाना क्षेत्र के सेखुआनी, महदेइया, कोहरगड्डी, पेड़ारी, परसामलिक और असुरैना चौराहे पर बाजार सजे रहे। लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। हालांकि, महंगाई के चलते कई परिवारों को बजट के अनुसार ही खरीदारी करनी पड़ी। चौराहों पर खरीदारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस निगरानी करती रही। क्षेत्र के अनूप, राज, राजेश, विजय कुमार, कौशल, ज्ञान चंद, वीरेंद्र, रंगीलाल, उदयभान चौधरी, नेवास, रमेशचंद्र और रोमित सहित अन्य लोगों ने बताया कि महंगाई के कारण त्योहार का उत्साह कुछ फीका पड़ा है। जरूरत के सामान खरीदने में भी लोगों को बजट का ध्यान रखना पड़ रहा है।