{"_id":"676aab660d5dd556ff00fd6b","slug":"crowd-of-farmers-gathered-for-urea-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138911-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यूरिया के लिए लगी किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यूरिया के लिए लगी किसानों की भीड़
Tue, 24 Dec 2024 06:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 24 Dec 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के पेडारी चौराहा पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर में मंगलवार को यूरिया मिलने की सूचना पर क्षेत्र के किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। आधार कार्ड और खतौनी के माध्यम से किसानों में यूरिया का वितरित किया।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर साधन सहकारी समिति पर 450 बोरी यूरिया आया था। क्षेत्र के भगौती चौधरी, सुनील यादव, चंद्रभान चौधरी, मूरत यादव, राजेंद्र तिवारी, रामबृक्ष, चंद्रभान सिंह, राजेश, अमरेश चौधरी, राम ललित, गौरीशंकर, रंगीलाल ने बताया कि यूरिया के साथ नैनो यूरिया का प्रयोग करने के लिए दिया गया है। वहीं यूरिया मिलने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। साधन सहकारी समिति के सचिव धीरेंद्र सिंह ने बताया कि समिति पर 450 बोरी यूरिया खाद आया था, जिसे किसानों में वितरित किया गया। संवाद