फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crocodiles came out from Darjiniya lake to sunbathe on the hill

Maharajganj News: दर्जिनिया ताल से धूप सेंकने टीले पर निकले मगरमच्छ

Sat, 15 Feb 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Crocodiles came out from Darjiniya lake to sunbathe on the hill
निचलौल। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल वन रेंज स्थित दर्जिनिया ताल पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। शुक्रवार को पहुंचे पर्यटक ताल के बीच टीले पर निकले दर्जनों मगरमच्छों को देखकर खूब लुप्त उठाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जंगल के बीच स्थित दर्जिनिया ताल में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। वहीं इससे सटे चंद दूरी पर नारायणी नदी के तट पर घड़ियाल भी अक्सर देखे जाते हैं। यहां पर हर वर्ष ठंड के बाद निकलने वाली धूप में ताल के बीच में बने टापुओं और किनारों पर मगरमच्छ निकलकर धूप सेंककर अपने शरीर की तापमान को संतुलित करते हैं।
विज्ञापन

वहीं यहां पर आए पर्यटक इन्हें देखकर आनंद लेते हैं। इन दिनों दर्जिनिया ताल पहुंच बड़े पैमाने पर मगरमच्छों को देखा जा सकता है। हालांकि दर्जिनिया पर वन विभाग की ओर से इनके दीदार के लिए बकायदा बने वाच टॉवर बदहाल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताल पर मौजूद पर्यटक सुनील, कमलेश, सुभाष, वृंदावन आदि ने बातचीत में कहा कि प्रशासन ताल पर पहुंचने वाले पर्यटकों से शुल्क वसूली तो कर रही है, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा और व्यवस्था का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। साथ ही खतरे की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed