फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crocodile injured a child bathing in the river

Maharajganj News: नदी में नहा रहे बालक को मगरमच्छ ने किया घायल

Thu, 16 May 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 16 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Crocodile injured a child bathing in the river
नौतनवा। जंगल के किनारे बसे गांव सेमरहवा के पास रोहिन नदी के कुंअहवा घाट पर बुधवार को नदी में नहा रहे एक बालक को मगरमच्छ ने हाथ में काटकर घायल कर दिया। साथ में नहा रहे अन्य लोगों ने किसी तरह से मगरमच्छ से छुड़ाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव धोतियहवा निवासी 10 वर्षीय नितीश कुमार गांव के कुछ लड़कों के साथ रोहिन नदी के कुंअहवा घाट पर नहा रहा था। नहाते समय एक मगरमच्छ ने उसके हाथ में काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हाथ से खून बहता देख वह घबरा गया उसके बाद मगरमच्छ दुबारा काटने का प्रयास किया तो साथ में नहा रहे अन्य लड़कों ने देखा तो शोर मचाया और घायल नितीश को पानी से बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर भीड़ जुट गई। उसके बाद लोग मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किए लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि नदी में मगरमच्छ है। नदी का जल स्तर बढ़ा है। इससे मगरमच्छ घाट की तरफ आ गया होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed