{"_id":"68867a47eb5b99ba9a09f905","slug":"critical-care-unit-will-be-handed-over-soon-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155685-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जल्द हैंडओवर होगी क्रिटिकल केयर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जल्द हैंडओवर होगी क्रिटिकल केयर यूनिट
Mon, 28 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का कार्य अंतिम चरण में है। भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में बिजली वायरिंग सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार अगस्त तक इसे जिला अस्पताल को हैंडओवर करने की तैयारी की जा रही है।
विभाग का कहना है कि यह यूनिट 12 अगस्त, तक पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद कार्यदायी संस्था की ओर से जिला अस्पताल को इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल प्रशासन तुरंत ही इसका संचालन करने लगेगा। जानकारी के अनुसार, क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण पर कुल 16.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह यूनिट जिला अस्पताल परिसर में 4,000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्रफल में बनाई गई है, जिसमें तीन भवनों का समावेश है।
यह यूनिट अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं से सुसज्जित होगी। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को तत्काल और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यूनिट में 50 बेड की व्यवस्था की गई है। क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने से जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में बड़ा बदलाव आएगा। यह यूनिट 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेगी। यूनिट में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की एक टीम तैनात होगी।
विज्ञापन
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट का भवन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में प्रत्येक कमरे में बिजली की वायरिंग का कार्य कराया जा रहा है।
साथ ही, ट्रांसफार्मर की स्थापना सहित अन्य आवश्यक कार्य भी प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से सभी कार्यों को अगले माह यानी 12 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यूनिट को जिला अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू होगी।