फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crisis: Landslides at many places on Palpa-Butwal road

संकट : पाल्पा-बुटवल मार्ग पर कई जगह भूस्खलन

Thu, 10 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 10 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Crisis: Landslides at many places on Palpa-Butwal road
सोनौली। पूर्व पश्चिम राजमार्ग से लेकर सिद्दार्थ राजमार्ग सोनौली से काठमांडो और पोखरा के प्रमुख पर्यटक स्थल भूस्खलन के कारण बुधवार को अवरुद्ध हो गए। वहीं बुटवल-नारायणगढ़ मार्ग खंड पर खुरसाने नदी के पास भी भूस्खलन के कारण आवागमन अवरुद्ध है। सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है। वाहन बीच रास्ते में रोक गए हैं। दाऊने के निकट बारिश के कारण सड़क का कुछ हिस्सा बह गया है। सड़क के बीच कुछ ट्रक भी फंसे हैं। मंगलवार की रात नेपाल में हुई झमाझम बारिश से भूस्खलन के चलते बुधवार की सुबह सिद्धार्थ राजमार्ग पर पाल्पा-बुटवल सड़क खंड पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

इस सड़क खंड पर कई जगहों पर भूस्खलन के कारण सड़क बाधित हुई है।
जिला यातायात कार्यालय के प्रमुख प्रवीण आचार्य ने बताया कि बारटुंग से सिद्धबाबा क्षेत्र तक कई जगहों पर भूस्खलन के कारण सुबह से ही सड़क बाधित है। तिनाउ ग्रामीण नगर पालिका-3 के डोभान सिद्धबाबा मंदिर, जोधरा और बारटुंग के आसपास के इलाकों में बड़े भूस्खलन हुए हैं।
विज्ञापन

भूस्खलन हटाने का काम जारी है। भूस्खलन के मलबे को समय-समय पर साफ करने और एकतरफा यातायात खोलने के बावजूद, लगातार बारिश के कारण भूस्खलन नहीं रुका है। उन्होंने कहा की भूस्खलन के कारण सैकड़ों वाहन रुके हुए हैं। मलबा हटाने के लिए एकतरफा वाहन भेजे हैं, लेकिन भूस्खलन नहीं रुका है। राजमार्ग बंद होने के बाद उत्तर-दक्षिण राजमार्ग पर आवागमन ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के स्यांगजा, पोखरा, बागलुंग, गुल्मी, अर्घाखांची और कई अन्य स्थानों से आने-जाने वाले वाहनों को भूस्खलन के कारण सड़क पर रोक दिया गया है। जिला प्रशासन कार्यालय ने सभी से हाई अलर्ट पर रहने का आग्रह किया है। क्योंकि इस सड़क खंड के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन और चट्टान गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed