फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   youth found dead

नहर में मिली युवक-युवती की लाश

Thu, 15 Oct 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 15 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले नहर में गिरी कार से युवक का शव मिलने के बाद मौत की वजह को लेकर अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सभी थी कि बुधवार को नहर से दो और शव मिले हैं।
विज्ञापन

 इसमें शामिल युवती के शरीर पर पूरे कपड़े नहीं थे और चोट के निशान हैं। साथ में मिले युवक के शव पर भी चोट के निशान हैं। दोनों के घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

युवक की पहचान सिसवा कस्बा के सुनील चौरसिया के रूप में हुई है, जो रविवार की रात से लापता था। युवती भी पास के ही भुजौली गांव की रहने वाली थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कोई कारण स्पष्ट हो पाएगा।
सोमवार की सुबह कोठीभार थाना क्षेत्र के परसिया गांव के समीप नहर में पलटी कार के अंदर से सिसवा कस्बे के अमरपुरवा मोहल्ला निवासी संजय शर्मा उर्फ कान्हा का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 घटना से पहले संजय के साथ उसी मोहल्ले के सुनील चौरसिया को भी देखा गया था। लिहाजा संजय का शव मिलने के बाद से ही सुनील के परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।

सुनील के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनके मुताबिक पहले हत्या की गई है, फिर शव को नहर में फेंका गया है। ऐसा ही अंदेशा युवती के घर वालों का भी है। पुलिस कारण जानने के लिए जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed